चक्रधरपुर में भगत सिंह चौक से असलम चौक तक चला नप का बुलडोजर
चक्रधरपुर, मई 13 -- चक्रधरपुर। शहर को सड़क जाम से मुक्त कराने के उद्देश्य को लेकर नगर परिषद प्रशासन द्वारा दूसरे दिन मंगलवार को भी अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा के नेतृत्व में एनएच 75 के किनारे बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान शहर के भगत सिंह चौक से बाटा रोड, असलम चौक गुरुद्वारा रोड से अतिक्रमण हटाया गया। इस दौरान नगर परिषद की टीम को कई जगहों पर दुकानदारों के विरोध का भी सामना करना पड़ा। दुकानदारों का कहना था कि निगम प्रशासन उन्हें बेवजह परेशान कर रहा है। नगर परिषद कार्यालय द्वारा दुकानदारों से मासूल भी लिया जाता है। इसके बावजूद उनकी दुकानों पर बुलडोजर चला दिया जाता है। नगर परिषद की इस कार्रवाई से व्यवसायियों में आक्रोश देखा गया। इस मौके पर नगर परिषद के कार्यपालि...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.