चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर । नवरात्र के अवसर पर चक्रधरपुर टाउन काली मंदिर में गुरुवार को चैती दुर्गा पूजा को लेकर भव्य कलश यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर कलश स्थापना कर मां दुर्गा की श्रद्धालुओं द्वारा पूजा की। कलश यात्रा से पहले पंडित गोपाल सारंगी, उज्जवल षाड़ंगी समेत अन्य पुजारियों ने वैदिक मंत्रोच्चार किया। इसके बाद कुल 208 महिला और युवतियां संजय नदी पहुंची। जहां मुक्ति नाथ महादेव घाट से कलश में जल भरा गया। पूरे आस्था के साथ धूमधाम से निकल कलश यात्रा में कलश लेकर महिलाएं और युवतियां शामिल हुईं। नवरात्र के प्रसिद्ध भजनों और भक्तों के जयघोष से पूरा चक्रधरपुर शहर गुंजायमान रहा। कलश यात्रा में शामिल लोग जय दुर्गे, जय भवानी उद्घोष कर रहे थे। कलश यात्रा में भक्तों का उत्साह देखते ही बन रहा था। सभी के मन में आदि शक्ति के प्रति श्रद्धाभाव ...