चक्रधरपुर, मई 1 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के बोड़दा-बाईडीह गांव में गुरुवार की सुबह घरेलू विवाद में देवर ने अपनी ही भाभी को क्रिकेट बैट से पीटकर घायल कर दिया। घटना सुबह करीब 6 बजे की है। घटना की शिकायत के बाद पुलिस आरोपी देवर की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार बोड़दा-बाईडीह गांव निवासी घनश्याम हेम्ब्रम की पत्नी चांबी हेम्ब्रम व देवर दिलीप हेम्ब्रम के बीच किसी बात को लेकर कुछ दिनों से घरेलु विवाद चल रहा था। गुरुवार की अहले सुबह देवर दिलीप हेम्ब्रम सो कर उठा और नशे की हालत में सुबह 6 बजे अपनी भाभी के सिर पर क्रिकेट बैट से मारकर लहू लुहान कर दिया। घटना के बाद देवर दिलीप गांव से फरार हो गया। परिजन एवं स्थानीय लोगों की मदद से घायल चांबी हेम्ब्रम को इलाज के लिए चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल ले जाया गया। प्राथमिक उपचार के बाद म...