चक्रधरपुर, जुलाई 29 -- चक्रधरपुर। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस), चक्रधरपुर नगर की ओर से गुरु पूर्णिमा के अवसर पर स्थानीय वीरा बाग में गुरु पूजन कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम की विधि ध्वज प्रणाम और प्रार्थना के साथ शुरू हुए इस कार्यक्रम में स्वयंसेवकों ने पवित्र भगवा ध्वज को गुरु मानते हुए उनका पूजन किया। कार्यक्रम में मुख्य वक्ता जमशेदपुर विभाग प्रचारक सत्यप्रकाश ने बौद्धिक देते हुए कहा कि व्यक्ति के मूल्यों में ह्रास हो सकता है, लेकिन तत्व में नहीं; इसीलिए संघ में त्याग और समर्पण के प्रतीक भगवा ध्वज को सर्वोच्च गुरु माना गया है।

समाज पर जोर इस दौरान सामाजिक समरसता, पर्यावरण संरक्षण, नागरिक कर्तव्य, स्व का बोध और कुटुंब प्रबोधन पर बल दिया गया। साथ ही यह निर्णय लिया गया कि स्वयंसेवक निजी व सरकारी शिक्षण संस्थानों में युवाओं स...