जमशेदपुर, सितम्बर 18 -- जमशेदपुर। दक्षिण पूर्व जोन के रेल महाप्रबंधक एके जैन के निरीक्षण में चक्रधरपुर मंडल से कोयले की लोडिंग बढ़ाने के लिए एमसीएल के अधिकारियों के साथ वार्ता हुई ताकि विद्युत उत्पादन की आवश्यकता को समय से पूरा किया जा सके। इससे आपूर्ति व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के उपायों पर विचार-विमर्श किया गया। मालूम हो कि, 17 सितंबर को दक्षिण पूर्व रेलवे के महाप्रबंधक अनिल कुमार जैन ने झारसुगुड़ा स्टेशन परिसर, यार्ड एवं परिचालन से संबंधित विभिन्न क्षेत्रों का विस्तृत निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने स्टेशन पर उपलब्ध यात्री सुविधाओं, परिचालन व्यवस्था तथा संरक्षा से संबंधित व्यवस्थाओं का जायजा लिया। इस दौरान झारसुगुड़ा स्टेशन पर अतिरिक्त रेल लाइनों के विकास तथा प्लेटफॉर्म की संख्या बढ़ाने से संबंधित विकास कार्यों की समीक्षा की ग...