चक्रधरपुर, मार्च 1 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर रेल मंडल में सेवानिवृत कर्मचारियों के लिए पुनर्नियुक्ति का आवेदन आमंत्रित किया गया है। मुख्य रुप से इंजिनियरिंग विभाग, टीआरएस टाटा, राउरकेला एवं मकैनिकल(सीएंडडब्ल्यु) विभाग के लेबल-2 से लेकर 8 तक के विभिन्न पदों के लिए कुल 68 पदों के लिए पुनर्नियुक्ति का आवेदन आमंत्रित किया गया है। रेलवे के पुनर्नियुक्ति योजना के तहत रेलवे की ओर से निर्धारित मासिक देय के अनुसार उनकी नियुक्ति की जाएगी। इसके लिए वरिष्ठ कार्मिक अधिकारी के कार्यालय से संपर्क करने का आह्वान किया गया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...