जमशेदपुर, सितम्बर 20 -- जमशेदपुर। टाटानगर और चक्रधरपुर रेल मंडल में एक्सप्रेस व लोकल ट्रेनों की लेटलतीफी पर जमशेदपुर के सांसद विद्युत वरण महतो ने नाराजगी जताई है और रेलमंत्री अश्विनी वैष्णव से भी शिकायत की है ताकि हावड़ा मुंबई मार्ग में ट्रेनों के परिचालन समय का पालन हो सके। सांसद ने दक्षिण पूर्व रेलवे जोन की बैठक में भी ट्रेनों को समय से चलने का मुद्दा उठाया था जबकि चक्रधरपुर के डीआरएम से लगातार इस मुद्दे पर वार्ता करते हैं लेकिन ट्रेन समय से पटरी पर नहीं आई। सांसद के अनुसार रेलमंत्री ने चक्रधरपुर रेल मंडल को ट्रेनों के समय पर संचालन करने का आदेश दिया है। लोगों का आरोप है कि रेलवे यात्री ट्रेनों को लेट चलाकर लगातार परेशान कर रहा है और सोशल मीडिया पर शिकायत करने से ट्रेनों के लेट होने का गलत जवाब देता है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से...