चक्रधरपुर, मार्च 19 -- चक्रधरपुर । चक्रधरपुर अवैध लॉटरी और नशीले पदार्थ बिक्री करने और खरीदारों का बड़ा बाजार बन गया है। स्थिति यह है पुलिस प्रशसान उसे रोकने में पूरी तरह से नाकाम साबित हो रही है। इस बात का अंदाजा इसी से लगाया जा सकता है कि स्थानीय विधायक सुखराम उरांव ने मुख्यमंत्री को एक मांगपत्र सौंपकर चक्रधरपुर में अफीम, गांजा सहित नशीले पदार्थों और अवैध लाॉटरी की बिक्री पर रोक लगाने की मांग की है। चक्रधरपुर विधायक सुखराम उरांव द्वारा मुख्यमंत्री को सौंपे मांगपत्र में कहा गया है कि चक्रधरपुर विस क्षेत्र में अफीम, गांजा एवं अन्य नशीले पदार्थ धड़ल्ले से बिक्री हो रहे हैं और 15 से बीस वर्ष के युवाओं को तेजी से अपनी चपेट में ले रहा है। इसी प्रकार अवैध लॉटरी का कारोबार का बड़ा बाजार बन गया है, जो लोगों के भविष्य के लिए एक गंभीर चिंता का विषय ब...