चक्रधरपुर, अप्रैल 19 -- चक्रधरपुर, संवाददाता। चक्रधरपुर नगर परिषद वार्ड संख्या एक पुरानी बस्ती क्षेत्र में शनिवार को भक्ति और आस्था का अद्भुत संगम देखने को मिला, जब आदि दुर्गा पूजा समिति के सौजन्य से श्रीश्री हरि संकीर्तन समिति पुरानाबस्ती द्वारा गुंडिचा मंदिर (दुर्गा मंदिर) परिसर में 16 प्रहर हरि संकीर्तन का शुभारंभ किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक रीति-रिवाजों और बाजे-गाजे के साथ भव्य कलश यात्रा निकालकर हुई। मंदिर परिसर से सैकड़ों महिलाएं सिर पर कलश लेकर यात्रा में शामिल हुईं। यह यात्रा मुक्तिनाथ धाम घाट पहुंची, जहां संजय नदी तट पर विधिपूर्वक मंत्रोच्चार के साथ कलशों में पवित्र जल भरा गया। इस दौरान "राधे-राधे" और "जय श्री कृष्ण" के जयकारों से वातावरण पूरी तरह भक्तिमय हो उठा। यह भी पढ़ें- पुरानी बस्ती आदि पूजा कमेटी के हरि संकीर्तन ...