चक्रधरपुर, जून 21 -- चक्रधरपुर। अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर रविवार को चक्रधरपुर नगर परिषद विवाह मंडप परिसर में भव्य योग कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में एसडीओ श्रुति राजलक्ष्मी, बीडीओ कंचन मुखर्जी, कार्यपालक दंडाधिकारी जीतेन्द्र गुप्ता, भूमि सुधार उपसमाहर्ता के के मुंडू, नगर पर्षद कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा सहित कई अधिकारी उपस्थित थे। कार्यक्रम के दौरान सभी प्रतिभागियों ने सामूहिक रूप से योगाभ्यास किया तथा नियमित योग करने का संकल्प लिया। इस अवसर पर योग के महत्व, स्वास्थ्य लाभ एवं दैनिक जीवन में इसकी उपयोगिता के संबंध में विस्तृत जानकारी दी गई। वक्ताओं ने कहा कि योग न केवल शारीरिक स्वास्थ्य को सुदृढ़ बनाता है, बल्कि मानसिक शांति, एकाग्रता एवं सकारात्मक जीवनशैली को भी बढ़ावा देता है। यह भी पढ़ें- पटना में योग दिवस पर महामंथ...