चक्रधरपुर नगर परिषद बोर्ड की हुई बैठक, कई योजनाओं पर हुई चर्चा
चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय सभागार में सोमवार को नगर परिषद बोर्ड की बैठक अध्यक्ष सन्नी उरांव की अध्यक्षता में हुई। बैठक में नगर परिषद क्षेत्र की साफ-सफाई, बिजली, पानी तथा सडक की समस्याओं को लेकर चर्चा किया गया। बैठक के दौरान विभिन्न वार्ड पार्षदों ने अपने वार्ड की समस्याओं से नगर परिषद अध्यक्ष को अवगत कराया तथा उन सभी समस्याओं को जल्द निराकरण की मांग की। जहां अध्यक्ष सन्नी उरांव ने वार्ड पार्षदों को जल्द ही इन सभी समस्याओं के निदान का अश्वासन दिया। बैठक में मुख्य रूप से नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा, उपाध्यक्ष विजय कुमार साव समेत वार्ड पार्षद व कर्मी उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.