चक्रधरपुर, जून 3 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर नगर परिषद कार्यालय में बुधवार को गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव का बंदोबस्ती हुआ। जहां चक्रधरपुर नगर परिषद के कार्यपालक पदाधिकारी विजय कुमार हांसदा ने संवेदकों के समक्ष टेंडर पेपर खोला। उसके बाद चक्रधरपुर गुदड़ी बाजार की बंदोबस्ती के लिए डाक किया गया। जहां संवेदक श्रवण ठाकुर ने 24 लाख 23 हजार रुपये की सबसे अधिक की बोली लगायी। जिसके बाद श्रवण ठाकुर को गुदड़ी बाजार का बंदोबस्ती दिया गया। वहीं बस पड़ाव के लिए 16 लाख 33 हजार रुपये की सबसे ज्यादा बोली राहुल गुप्ता ने लगाई। श्रवण ठाकुर एवं राहुल गुप्ता को एक साल के लिए गुदड़ी बाजार तथा बस पड़ाव की बंदोबस्ती दिया गया। वहीं ठेला खोमचा और मालवाहक प्रवेश के लिए भी निविदा निकाला गया था। लेकिन किसी भी संवेदक ने निविदा नहीं भरा। जिस कारण ठेला खोमचा और मालवाहक प्रवेश शुल्क ...