चाईबासा, फरवरी 13 -- चाईबासा, संवाददाता। पश्चिमी सिंहभूम जिला क्रिकेट संघ के तत्वावधान में चल रहे 10वीं अशोक कुमार जैन जिला नॉक आउट क्रिकेट प्रतियोगिता के अंतर्गत गुरुवार को खेले गए दूसरे क्वार्टर फाइनल मैच में चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी ने शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी चक्रधरपुर को एकतरफा मुकाबले में आठ विकेट से पराजित कर सेमीफाइनल में अपना स्थान पक्का कर लिया। अब सेमीफाइनल में इसका मुकाबला एमसीसी चाईबासा एवं फ्रेंडस क्लब चाईबासा के बीच खेले जाने वाले तीसरे क्वार्टर फाइनल के विजेता से 15 फरवरी को होगा। चाईबासा के बिरसा मुंडा क्रिकेट स्टेडियम मैदान पर खेले गए मैच में टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करते हुए शाह स्पोर्ट्स क्रिकेट अकादमी की पूरी टीम 27.3 ओवर में 152 रन बनाकर आल आउट हो गई। चक्रधरपुर क्रिकेट अकादमी की ओर से बामहस्त स्पिनर आशीष कुमार सि...