चक्रधरपुर, मई 23 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर प्रखंड के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र के सभी मतदान केन्द्र बूथों पर मतदाता गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) कार्यक्रम को लेकर शनिवार को विशेष शिविर आयोजित किया गया। कैंप के माध्यम से एसआईआर प्रक्रिया शुरू होने से पहले शेष बचे मतदाताओं की मैपिंग का कार्य पूरा किया जाएगा। जानकारी के अनुसार जिन मतदाताओं की मैपिंग अब तक नहीं हो पाई है, वे निर्धारित तिथि को अपने नजदीकी बूथ पर पहुंचकर आवश्यक प्रक्रिया पूरी करा लें। मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य को त्रुटिरहित और सुचारु रूप से संपन्न कराने के उद्देश्य से यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। प्रशासन ने मतदाताओं से अपील करते हुए कहा कि समय रहते मैपिंग कार्य पूरा करा लें, ताकि आगामी सर्वे और पुनरीक्षण कार्य के दौरान किसी प्रकार की परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। यह भी पढ़ें- म...