चक्रधरपुर, अप्रैल 8 -- चक्रधरपुर। दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग में कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) में हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। ट्रेन नंबर (12834) हावड़ा-अहमदाबाद सुपर फास्ट एक्सप्रेस ट्रेन के लोको पायलटों की तत्परता से हाथियों की जान बच गई। यह घटना बीती रात करीब 1. 42 बजे कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) की है। यह रेलखंड दपू रेलवे के हावड़ा-मुंबई मुख्य रेल मार्ग खड़गपुर रेल मंडल में है। बताया जाता है कि चक्रधरपुर के लोको पायलट ए खालको और सहायक लोको पायलट एस एन सोरेने हावड़ा अहमदाबाद लेकर आ रहे थे कि कलाईकुंडा-सरडीहा रेलखंड (किमी नंबर 125/35) में हाथियों का झूंड रेलवे ट्रैक पर आ गया। बताया जाता है कि ट्रैक पर लगभग 12 से 15 हाथी थे। पटरी पर हाथियों को देखकर लोको पायलटों पहले ट्रेन की गति कम की ...