चक्रधरपुर, अप्रैल 16 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के लोकनाथ नगर निवासी अनमोल मुखी के पुत्र साहिल मुखी (27) की विगत 13 अप्रैल को जमशेदपुर के एक निजी अस्पताल में ईलाज के दौरान मौत हो गई। युवक की मौत के बाद परिजनों ने उसके दोस्तों पर ही हत्या का आरोप लगाया है। मृतक के पिता अनमोल मुखी के मुताबिक साहिल मुखी 10 अप्रैल की शाम करीब छह बजे घर से दोस्तों से मिलने की बात कह कर गया था। देर रात तक वह घर नहीं लौटा। इसके बाद उसकी तलाश शुरू की गई। इसी दौरान रात करीब ढाई बजे चक्रधरपुर थाना प्रभारी ने फोन पर सूचना दी कि उनका बेटा सड़क दुर्घटना में घायल हो गया है, जिसे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। यह भी पढ़ें- ईलाज के दौरान चक्रधरपुर के युवक की मौत, परिजनों ने लगाया हत्या का आरोप सूचना मिलते ही वे चक्रधरपुर अनुमंडल अस्पताल पहुंचे...