चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर पैसेंजर ट्रेन मैनेजर देवेंद्र शर्मा का मंगलवार तड़के हावड़ा में निधन हो गया। बताया जाता है कि देवेंद्र शर्मा सोमवार को ट्रेन नम्बर 12869 मुंबई-हावड़ा गीतांजलि एक्सप्रेस (डुप्लीकेट) में ड्यूटी करके हावड़ा तक गए। ट्रेन से हावड़ा में उतरने के बाद उन्हें कुछ असहज सा महसूस हुआ। उन्हें हावड़ा से ट्रेन नम्बर 12834 हावड़ा-अहमदाबाद एक्सप्रेस को लेकर टाटा तक आना था। उन्होंने स्वास्थ्य खराब होने के कारण संबंधित विभाग से रिलीवर भेजने का आग्रह किया था। बताया जाता है कि मंगलवार तड़के देवेंद्र शर्मा हावड़ा से टाटानगर लौट आने के लिए हावड़ा स्टेशन पहुंचे थे। उनका अचानक तबीयत बिगड़ गया। उन्हें इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया जहां उन्हें डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि टाटानगर में रहने वाले (मृतक) ट्रेन मैनेज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.