चक्रधरपुर, मार्च 18 -- चक्रधरपुर। दिल्ली- 06, फैशन रनवे वीक में चक्रधरपुर के तंबाकू पट्टी निवासी पियूष साव और अमन प्रमाणिक ने भाग लिया। दोनों ने दिल्ली- 6 फैशन रनवे वीक शो में शानदार प्रदर्शन किया। दोनों आकाश राजपूत की ओर से डिजाइन किए ड्रेस को पहन कर रैंप पर उतरे थे। वहीं दोनों युवकों के फैशन वीक में शामिल होने पर चक्रधरपुर वासियों में खुशी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...