चक्रधरपुर, मार्च 8 -- चक्रधरपुर,संवाददाता। चक्रधरपुर थाना क्षेत्र के नगर परिषद वार्ड संख्या-दो के कुदलीबाड़ी में शुक्रवार की देर रात्रि आग लगने से लगभग दो लाख रुपये का पुआल जलकर खाक हो गया। जानकारी के अनुसार चक्रधरपुर कुदलीबाड़ी निवासी गिरिजा यादव और विजय यादव ने पशुओं को खिलाने के लिए पुआल का भंडार कर रखा था। रात्रि 01 बजे अचानक पुआल के ढेर में आग लग गई। आग लगने के बाद तेजी से फैलने लगा और पूरा पुआल जलकर राख हो गया। इधर आग लगने की जानकारी मिलने पर चक्रधरपुर थाना प्रभारी अवधेश कुमार दलबल के साथ पहुंचे और तत्काल अग्निशमन वाहन बुलाया गया। दमकल कर्मियों और स्थानीय लोगों की मदद से आग बुझाने का प्रयास किया गया। आग तेजी से फैला था जिसे बुझाने में दो घटे का समय लग गया। इस दौरान आग बुझाने में अग्निशामक वाहन को दो टैंकर पानी का इस्तेमाल करना पड़ा।कड़ी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.