चक्रधरपुर, जुलाई 14 -- चक्रधरपुर। विश्व जनसंख्या दिवस के अवसर पर मंगलवार को अनुमंडल अस्पताल परिसर में जनसंख्या स्थिरता पखवाड़ा कार्यक्रम का शुभारंभ प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अंशुमान शर्मा ने दीप प्रज्वलित कर किया। उन्होंने कहा कि "हम दो, हमारे दो" का संदेश आज भी उतना ही प्रासंगिक है, क्योंकि बढ़ती जनसंख्या विकास की गति और संसाधनों पर प्रभाव डालती है। उन्होंने छोटे एवं संतुलित परिवार को स्वस्थ और समृद्ध समाज की आधारशिला बताते हुए परिवार नियोजन अपनाने की अपील की। डॉ. शर्मा ने कहा कि स्वास्थ्य सेवाओं में सुधार के कारण मृत्यु दर में कमी और औसत आयु में वृद्धि हुई है। उन्होंने जनसंख्या स्थिरता को सतत विकास, बेहतर स्वास्थ्य, शिक्षा और रोजगार के लिए आवश्यक बताया। यह भी पढ़ें- Chaibasa News: स्वस्थ एवं समृद्ध समाज के निर्माण के लिए परिवार निय...