चक्रधरपुर, नवम्बर 28 -- चक्रधरपुर। चक्रधरपुर रेल मंडल के चाईबासा पीडब्ल्युआई आई के अंतर्गत आने वाले तालाबुरु के गैंग नबंर -7 में काम करने वाले कार्तिक कुमार नामक एक ट्रेक मेंनेटर की आज तड़के 05.30 बजे टाटा मोर्टस हास्पिटल जमशेदपुर में ईलाज के दौरान मौत गई। बताया जाता है कि उसे गंभीर हालत में 26 नवंबर को टाटा मोर्टस हास्पिटल में भर्ती कराया गया था। उसके परिजनों को चक्रधरपुर रेलवे कार्मिक विभाग के कल्याण शाखा की ओर से अंतिम के 10 हजार रुपया का सहायता राशि प्रदान की गई है। कार्तिक कुमार का के शव को उनके पैतृक गांव बिहार के औरंगाबाद ले जाने की तैयारी की जा रही है। बताया जाता है कि कार्तिक कुमार मलेरिया बिमारी से ग्रसित थे। उन्हें बेहतर ईलाज के लिए टाटा मोर्टस हस्पिटल रेफर किया गया था जहां उनकी ईलाज के दौरान मौत हो गई
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.