बक्सर, अप्रैल 15 -- डुमरांव, हमारे प्रतिनिधि। चक्की और ब्रह्मपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लापता युवकों को बरामद कर लिया है। दोनों की बरामदगी से परिजनों ने राहत की सांस ली है। चक्की थाना क्षेत्र के जेपी डेरा से राधेश्याम ठाकुर का पुत्र राजन कुमार ठाकुर अचानक लापता हो गया। रात्रि करीब 12 बजे से घर से युवक के लापता होते परिवार में हड़कंप मच गया। बुधवार की सुबह तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने चक्की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के समीप से युवक को बरामद कर लिया। ब्रह्मपुर थाना क्षेत्र के योगियां गांव से आदर्श कुमार के लापता होने की सूचना पुलिस को मिली थी। यह भी पढ़ें- डोबो पुल से लापता युवक साकची में मिला, रातभर चला सर्च ऑपरेशन लापता होने की खबर पर पुलिस एक्टिव हुई और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसे भोजपुर जिले के जगदीशपुर से सकु...