एटा, मार्च 29 -- एटा। थाना रिजोर के गांव निधौलीखुर्द निवासी प्रियंका रविवार दोपहर को आटा चक्की के पास खड़ी हुई थी। बताया जा रहा है कि किशोरी का दुपटटा चक्की में फंस गयाा। गले में फंद लग गया। चक्की को बंद करके किशोरी को मेडिकल कॉलेज लाया गया। गले पर चोट के निशान है। किशोरी की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।करंट लगने से झुलसे युवक की इलाज के दौरान मौतएटा। बंदर भगाते समय हाईटेंशन लाइन की चपेट में आकर झुलस युवक की इलाज के दौरान मौत हो गई। परिवार में हुई मौत के बाद परिवार में कोहराम मच गया।बता दें कि 22 मार्च को शहर के मोहल्ला श्रृंगारनगर निवासी उमेश पांडेय बंदरों को भगाने के लिए छत पर गए थे। बताया जा रहा है कि छत के ऊपर से हाईटेंशन लाइन जा रही थी। छत पर बंदर भगाते समय तार की चपेट में आ गए। करंट लगने से झुलस गए। जिन्हे मेडिकल कॉलेज में भर्ती...