बक्सर, जनवरी 5 -- चक्की। पीएम किसान सम्मान निधि योजना का लाभ लेने वाले कृषकों को अब भागदौड़ से निजात मिलने वाली है। उनकी सुविधा के लिए आज यानी, मंगलवार को प्रखंड मुख्यालय स्थित ई-किसान भवन में निबंधन कैंप का आयोजन किया जाएगा। इसके पीछे विभाग का एक मात्र उद्देश्य चक्की पंचायत के किसानों को सरकारी योजनाओं से लाभांवित करना है। चक्की पंचायत के बाद प्रखंड के सभी पंचायतों में बारी-बारी से शिविर लगाया जाएगा, ताकि सही किसान योजना से लाभांवित हो सकें। कृषि विभाग के अनुसार पीएम किसान सम्मान निधि योजना के वो लाभुक जिन्हें सलाना 06 हजार रूपये मिल रहा है उन्हें अनिवार्य रूप से ई-केवाईसी कराना होगा, अन्यथा योजना के लाभ से वे वंचित हो सकते हैं। साथ ही प्रखंड क्षेत्र के वैसे किसान जिनके नाम से जमीन का रशीद कट रहा है या जिनका दाखिल-खारिज वर्ष 2019 से पहले...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.