नई दिल्ली, जून 11 -- Mamata Banerjee: पश्चिम बंगाल की पूर्व मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी पार्टी तृणमूल कांग्रेस (TMC) लगातार घिरती जा रही है। बागी सांसदों और विधायकों के निशाना पर ममता बनर्जी नहीं बल्कि भाइपो अभिषेक बनर्जी है। गुरुवार को ममता बनर्जी को सबसे बड़ा झटका उस वक्त लगा, जब सबसे भरोसेमंद माने जाने वाले सांसद कल्याण बनर्जी ने खुलकर अभिषेक बनर्जी के खिलाफ मोर्चा खोल दिया। उन्होंने साफ तौर पर कह दिया कि ममता बनर्जी अगर अभिषेक को साथ रखना चाहती हैं, तो उन्हें छोड़ दें। अब इस पूरे मामले को लेकर अभिषेक पर तंज कसते हुए पूर्व टीएमसी प्रवक्ता रीजू दत्ता ने कहा है कि युवराज (अभिषेक बनर्जी) के चक्की पीसने का समय आ गया है। एएनआई से बात करते हुए पूर्व तृणमूल कांग्रेस के प्रवक्ता रीजू दत्ता ने कल्याण बनर्जी के बयान को लेकर कहा कि उन्होंने क...