उन्नाव, जून 1 -- चकलवंशी, संवाददाता। माखी थाना क्षेत्र के कालीचरनखेड़ा गांव के रहने वाले 25 वर्षीय मोनू पुत्र राजेश रविवार गांव में लगे चक्की कारखाने में काम कर रहा था। तभी उसका हाथ चक्की के पट्टे में फंस गया। चीख पुकार सुनकर परिजन मौके पर पहुंचे और इंजन बंद किया। मगर तब तक वह गंभीर रुप से घायल हो गया था। घायल को परिजन एक निजी अस्पताल ले गए। यहां उसका एक हाथ और पैर कट गया। जिसका गंभींर हालत में इलाज चल रहा है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...