उन्नाव, मार्च 31 -- सुमेरपुर। संवाददाता बिहार थानाक्षेत्र के एक गांव में दिल दहला देने वाला मामला सामने आया। परिवार के भरण-पोषण के लिए कंधा से कंधा मिलाकर हाथ बंटानेवाले महिला की पति के सामने तड़प-तड़पकर मौत हो गई। घर में चल रही आटा चक्की मौत का जाल बनी। साड़ी का पल्लू पट्टे में फंसते ही महिला को संभलने का मौका तक नहीं मिला। कुछ ही पलों में जान चली गई। घर में चीख-पुकार मच गई। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पीएम के लिए भेजा।संगनखेड़ा गांव निवासी शिवमोहन लाल अपने घर में ही आटा चक्की चलाकर परिवार का भरण-पोषण करते हैं। मंगलवार दोपहर करीब डेढ़ बजे रोज की तरह घर में गेहूं पिसाई का काम चल रहा था। शिवमोहन चक्की का इंजन चला रहे थे, जबकि उनकी 50 वर्षीय पत्नी कैलाशा गेहूं चक्की में डाल रही थीं। गेहूं डालते समय कैलाशा की साड़ी चक्की के पट्टे में फंस गई। ...