चक्की कारखाने में सेंध लगाकर दो बैटरियां, नकदी व औजार चोरी
औरैया, जून 26 -- कोतवाली क्षेत्र के फुटेकुआ चौराहे पर स्थित एक तेल पिराई एवं आटा चक्की कारखाने में चोरों ने सेंध लगाकर दो बड़ी बैटरियां, नकदी और औजार चोरी कर लिए। घटना की जानकारी मिलने पर पुलिस ने मौके का निरीक्षण किया और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगालनी शुरू कर दी है। मौहारी निवासी शरन सिंह कुशवाहा पुत्र अर्जुन सिंह अपने भाई के साथ फुटेकुआ चौराहे पर तेल पिराई एवं आटा चक्की का कारखाना संचालित करते हैं। गुरुवार शाम रोजाना की तरह वह कारखाना बंद कर घर चले गए थे। रात में वह भदसान में आयोजित भंडारे में शामिल होने के बाद घर लौट आए। यह भी पढ़ें- कोल्डस्टोरेज में लगे ट्रांसफार्मर का तेल व तार चोरी शुक्रवार सुबह पड़ोसी रामसिंह सेंगर अपने पशुबाड़े में साफ-सफाई कर रहे थे। तभी उनकी नजर कारखाने के खुले गेट पर पड़ी। उन्होंने अपने पुत्र के माध्यम ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.