बक्सर, जनवरी 31 -- युवा पेज के लिए फोटो-13, कैप्सन :-शनिवार को कस्तूरबा बालिका विद्यालय का निरीक्षण करती डीआरडीए की टीम चक्की, एक संवाददाता। प्रखंड स्थित कस्तूरबा बालिका स्कूल में डीआरडीए की टीम साथ चक्की सीओ ने शनिवार को औचक निरीक्षण की। निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने विद्यालय परिसर का भ्रमण कर कक्षाओं, छात्रावास, रसोईघर, भोजन व्यवस्था तथा छात्राओं की शैक्षणिक स्थिति का जायजा लिया। वर्ष 2006 में स्थापित यह आवासीय विद्यालय वंचित वर्ग की बालिकाओं को शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ने में अहम भूमिका निभा रहा है। विद्यालय में एससी, एसटी, ओबीसी एवं आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों की छात्राओं को निःशुल्क आवास, भोजन और शिक्षा की सुविधा दी जा रही है। प्रधानाध्यापक के अनुसार छात्राओं की संख्या में लगातार वृद्धि हो रही है और शैक्षणिक स्तर में भी सुधार दे...