दरभंगा, फरवरी 11 -- दरभंगा, नगर प्रतिनिधि। एनएच 27 पर मब्बी थाने के चक्का शाहपुर में सोमवार की देर रात तेज रफ्तार बस की ठोकर से एक बुजुर्ग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। इलाज के लिए उन्हें आनन-फानन में डीएमसीएच पहुंचाया गया। वहां मंगलवार की अलसुबह उन्होंने दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान राम बालक यादव (65) के रूप में की गई है। पुलिस ने पोस्टमार्टम करा शव परिजनों को सौंप दिया। परिजनों के अनुसार रामबालक यादव देर रात करीब 12 बजे बजरंगबली मंदिर में मूर्ति स्थापना से संबंधित बैठक में शामिल होने के बाद पैदल घर लौट रहे थे। इसी दौरान मुजफ्फरपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार बस ने शाहपुर चौक के पास उन्हें जोरदार टक्कर मार दी। हादसे के वक्त उनके साथ अन्य लोग भी मौजूद थे जो बाल- बाल बच गए। बुजुर्ग को रौंदने के बाद बस चालक वाहन लेकर फरार हो गया। परिजनों ने बताया क...