मोतिहारी, जून 2 -- केसरिया, निज संवाददाता। चकिया-केसरिया मुख्य मार्ग पर राजपुर कोठी स्थित पेट्रोल पंप के समीप मंगलवार को एक बड़ा सड़क हादसा हो गया। आई-20 कार का चक्का अचानक ब्लास्ट होने से वाहन अनियंत्रित होकर सड़क किनारे पेड़ से जा टकरायी। दुर्घटना में कार सवार पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार आई-20 कार चकिया की ओर से केसरिया की दिशा में आ रही थी। राजपुर कोठी चौक के पास अचानक कार का एक चक्का फट गया, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण खो बैठा। इसके बाद कार सड़क किनारे स्थित एक पेड़ से जा भिड़ी। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों और राहगीरों ने तत्परता दिखाते हुए कार में फंसे सभी घायलों को बाहर निकाला और उपचार के लिए नजदीकी अस्पता...