चक्कारीभीत में 19 वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया
सुल्तानपुर, जुलाई 5 -- सुलतानपुर। चक्कारी भीत में रविवार को 19 वीं मोहर्रम का जुलूस निकाला गया। जुलूस की मजलिस को बनारस से आए मौलाना तौसीफ अली ने संबोधित किया। मौलाना ने कहा कि क़र्बला से हमें सीख लेना चाहिए कि परिस्थिति कैसी भी और कुछ भी हो लेकिन जालिम के आगे सिर झुकाने से बेहतर है। उसका मुकाबला करते हुए राहे ख़ुदा में शहीद हो जाना चाहिए। मौलाना ने ये भी कहा कि कर्बला हमें सबक देती है हक के लिए डटे रहो, और सच बोलने से पीछे मत हटो। साथ ही कर्बला ही पहचान देती है कि हर दौर का जालिम खुद को मनवाने के लिए बच्चों, नवजवानों सबको कत्ल कर सकता है। वो महिलाओं पर भी अत्याचार करेगा। अब अगर आज के समय में मस्जिदों पर बम ब्लास्ट हो, बेगुनाह इंसान निशाना बनाए जाए उन्हें कत्ल कर उनका ख़ून बहाया जाए तो स्पष्ट है वो यजीद की सूची का इंसान है हुसैन की राह पर चल...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.