प्रयागराज, जून 8 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। डॉक्टरों और वकीलों के बीच एकबार फिर शुरू हुए विवाद का खामियाजा सोमवार को शहरवासियों को भुगतना पड़ा। एक ओर एसआरएन अस्पताल में इलाज प्रभावित रहा तो दूसरी ओर अधिवक्ताओं के चक्काजाम ने शहर की यातायात व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त कर दी। एकलव्य चौराहा और मेयोहाल चौराहे पर बड़ी संख्या में अधिवक्ता सड़क ब्लॉक कर धरने पर बैठ गए। जिसकी वजह से चौतरफा जाम की स्थिति उत्पन्न हो गई। इसका असर प्रयागराज से प्रतापगढ़, लखनऊ व कानपुर मार्ग पर जाने वाले वाहनों पर भी पड़ा।एकलव्य चौराहे पर हाईकोर्ट के अधिवक्ताओं के धरने के चलते हाईकोर्ट फ्लाईओवर पर आवागमन पूरी तरह बंद रहा। यह भी पढ़ें- महिला अधिवक्ता की मौत, वकील-डॉक्टर फिर आमने-सामने पुलिस प्रशासन ने वाहनों को चौफटका फ्लाईओवर की ओर डायवर्ट किया, लेकिन अचानक बढ़े दबा...