हाथरस, फरवरी 13 -- सहपऊ। गुरुवार सुबह क्षेत्र के गांव दौहई में नाले की पटरी पर महिला का शव मिलने से सनसनी फैल गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। गांव के लोगों की माने तो महिला की तवियत ठीक नहीं थी। चक्कर आने के कारण वह नाले में गिर गई और उससे मौत हो गई। गांव दौहई में बुधवार रात को 50 वर्षीय महिला अनिशा पत्नी सौखी खान की संदिग्ध हालत में मौत हो गई। गुरुवार सुबह गांव का गंदा पानी जाने के लिए बने नाले में उसका शव पड़ा हुआ मिला। नाले के पानी में मुंह दबा हुआ था। जैसे ही गांव के लोगों ने शव देखा तो पूरे इलाके में सनसनी फैल गई। मृतका के पति की 6 माह पहले कैंसर से मौत हो गई है एवं उसके दोनों पुत्र बाहर रहकर ईट के भट्टों पर कार्य करते हैं। पुलिस को किसी ने मोबाइल पर इस घटना की सूचना दी । मौके पर पहुंची पुलिस एवं फॉरेंस...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.