कानपुर, अप्रैल 14 -- सरसौल। महाराजपुर के हाथीपुर गांव में अचानक चक्कर आने से एक मजदूर छत से नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया। मंगलवार को उपचार के दौरान युवक की मौत हो गई। महाराजपुर के हाथीपुर गांव निवासी 29 वर्षीय अनीश कुमार मजदूरी करते थे। परिवार में पत्नी शशिकला और एक बेटी अनन्या व बेटा अनय है। परिजनों ने बताया कि रोजाना की भांति सोमवार को भी वह काम करके करीब शाम 6 बजे वापस घर लौटे थे। काम से लौटने के बाद वह छत पहुंचे, जहां अचानक से गश खाकर छत से गिरकर लड़खड़ाते हुए नीचे फर्श पर आ गिरे। गंभीर रूप से घायल अनीश को परिजनों ने अस्पताल पहुंचाया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रो कर बुरा हाल है। थाना प्रभारी राजेश कुमार ने बताया कि युवक छत से गिरने से घायल हुआ था। उपचार के दौरान मौत हो गई है।

हिंदी हिन्दुस...