प्रतापगढ़ - कुंडा, अप्रैल 12 -- कुंडा। हथिगवां थाना क्षेत्र के सरांय सैद खां गांव निवासी राम बदल की 60 वर्षीय पत्नी उर्मिला सरोज शनिवार को खेत में गेहूं काटने गई थी। वह खेत से लौटी तो उसे अचानक चक्कर आया और गिर गई। उसकी हालत बिगड़ते देख परिजन उसे सीएचसी ले गए। सीएचसी में डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। महिला के मौत की खबर मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया। परिजन बगैर पुलिस को बताए शव लेकर घर चले गए।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...