सीतामढ़ी, फरवरी 12 -- बोखड़ा। प्रखंड के चकौती गांव निवासी कौशल झा, सौरिया बुजुर्ग गांव निवासी तनवीर अहमद उर्फ विक्की एवं पकटोला गांव निवासी मो. शहाबुद्दीन ने संयुक्त रूप से आवेदन देकर पंचायत के मुखिया पर गबन करने आरोप लगाया है। बीडीओ चन्द्रकान्ता कुमारी को दिए आवेदन में बताया गया है कि ग्राम पंचायत चकौती के मुखिया अशोक कुमार द्वारा षष्टम वित्त आयोग योजना मद की राशि वगैर कोई कार्य योजना के गलत तरीके से निकासी कर लिया गया है। इसकी जांच कर कार्रवाई की मांग की गई है। ग्राम पंचायत चकौती के वर्तमान मुखिया के द्वारा योजना की बचत खाता से वगैर कोई कार्य योजना के गलत तरीके से अपने नाम से चेक काटकर वितीय वर्ष 2023-24 में अलग अलग तिथियों में कुल साढ़े तीन लाख रुपये की निकासी कर लिया गया है। शिकायत कर्ताओं ने योजना मद की राशि निकासी की बैंक स्टेटमेंट की...