समस्तीपुर, जून 5 -- खानपुर। खानपुर प्रखंड क्षेत्र अंतर्गत चकोटी मठ परिसर में 24 जून को भगवान के चौबीस अवतार मूर्तियों की स्थापना और प्राण प्रतिष्ठा होगी। इसको लेकर तैयारी जोरों पर है। बाबा राम सेवक दास और इनके अनुयायियों के द्वारा सभी कार्य बढ़िया से संपन्न हो, इसके लिए जोड़ों पर कार्य किये जा रहे हैं। बता दें कि यह कार्यक्रम 18 जून से लेकर 29 जून तक चलेगा। इस क्रम में 24 जून को प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर बिहार के मुख्यमंत्री सम्राट चौधरी के आने की चर्चा हो रही है। इस दौरान स्थानीय जिला पार्षद स्वर्णिमा सिंह , भाजपा नेता संजीव सिंह, डॉक्टर लाल बाबू सहित दर्जनों सामाजिक कार्यकर्ताओं ने चकोटी मठ पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...