कानपुर, मई 30 -- कानपुर, प्रमुख संवाददाता। उत्तर मध्य रेलवे द्वारा चकेरी यार्ड क्षेत्र में रेलवे ट्रैक के आपातकालीन अनुरक्षण कार्य के चलते समपार फाटक संख्या 75-बी और 75-सी चार दिनों के लिए बंद रहेंगे। यह बंदी 4 जून 2026 की सुबह 7 बजे से 7 जून 2026 की शाम 6 बजे तक प्रभावी रहेगी। वरिष्ठ खंड अभियंता (रेल पथ) प्रथम, उत्तर मध्य रेलवे ने बताया कि चकेरी यार्ड स्थित अप, डाउन एवं थर्ड लाइन पर मशीनों के माध्यम से आपातकालीन अनुरक्षण कार्य कराया जाएगा। कार्य की अवधि में दोनों रेलवे फाटकों से किसी भी प्रकार के वाहनों का आवागमन संभव नहीं होगा। पूर्व दिशा की ओर जाने वाले वाहन ट्रैफिक गेट संख्या 72-बी, 73-सी, 74-सी, हाथीपुर तथा गंगागंज एलएचएस (सबवे) मार्ग का उपयोग कर सकेंगे। वहीं पश्चिम दिशा की ओर जाने वाले वाहनों को रामादेवी ओवरब्रिज होते हुए सनिगवां मा...