कानपुर, जून 28 -- चकेरी। चकेरी इंडस्ट्रियल एरिया द्वितीय में रविवार को एक अगरबत्ती फैक्ट्री में संदिग्ध परिस्थितियों में आग लग गई। आग ने फैक्ट्री में रखे सामान को अपनी चपेट में ले लिया। मौके पर पहुंची दमकल की तीन गाड़ियों ने करीब एक घंटे की मशक्कत कर आग पर काबू पाया। वहीं, आग से फैक्ट्री में रखा सामान राख हो गया। जाजमऊ फायर स्टेशन के अधिकारी राहुल नंदन ने बताया कि चकेरी के इंडस्ट्रीज एरिया द्वितीय स्थित शुभ संकल्प इंटरप्राइजेज नामक फैक्ट्री में आग लगने की सूचना मिली थी। जाजमऊ फायर स्टेशन से दो दमकल वाहन तत्काल मौके पर भेजे गए। मौके पर पहुंचने पर आग तेजी से फैल चुकी थी। फैक्ट्री में अगरबत्ती बनाने का ज्वलनशील बुरादा होने के कारण आग और बढ़ गई, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। दमकल कर्मियों ने आग बुझाने का काम शुरू किया। फिर दमकल की एक ...