कानपुर, फरवरी 18 -- कानपुर। चकेरी में साइबर ठगों ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने का झांसा देकर युवक के खाते से 20 हजार रुपये उड़ा दिए। सनिगवां निवासी रमेश कुमार के मुताबिक, सोमवार को उनके पास एक अंजान नंबर से फोन आया। कॉलर ने क्रेडिट कार्ड अपडेट करने की बात कहकर मोबाइल पर एक लिंक भेजा। लिंक क्लिक करते ही उनके खाते से 20 हजार रुपये उड़ गए। आनन-फानन में पीड़ित ने साइबर सेल और थाने में शिकायत की। थाना प्रभारी ने बताया कि तहरीर पर मामले की जांच की जा रही है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.