कानपुर, अप्रैल 6 -- चकेरी। जाजमऊ में एक चमड़ा व्यापारी ने आरोप लगाया है कि एक युवक लहराते हुए स्कूटी लेकर आया और उनकी कार से टकरा गया। इसके बाद आरोपित स्कूटी सवार गाली गलौज करने लगा। विरोध करने पर आरोपित ने अपने साथियों मारपीट की और कार में भी तोड़फोड़ की। पीड़ित ने जाजमऊ थाने में मामला दर्ज कराया है। जाजमऊ के भल्ला स्टेट मनोहर नगर निवासी मुशीर आलम चमड़ा व्यापारी हैं। उन्होंने बताया कि पांच अप्रैल की दोपहर दरगाह चौराहे के पास यासीन खलीफा नाम का युवक स्कूटी लहराता हुआ चला रहा था। इस दौरान वह कार में टकरा गया और गाली गलौज करने लगा। विरोध पर मारपीट शुरू कर दी। पत्नी ने बीच बचाव किया तो आरोपित के चार साथी और आ गये और पत्नी से भी मारपीट करने लगे। आरोपितों ने कार में भी तोड़फोड़ की। किसी तरह परिजनों को लेकर वहां से निकले और जाजमऊ थाने में शिकाय...