कानपुर, फरवरी 15 -- चकेरी। महाशिवरात्रि के अवसर पर लालबंगला से शिवबारात निकाली गई। बारात सात किलोमीटर का सफर पूरा करते हुए जाजमऊ के सिद्धनाथ मंदिर पहुंची। बारात में नाचते-गाते भूत-प्रेत और सैकड़ों शिवभक्तों के जयकारों से पूरा माहौल शिवमय हो दिया। श्रीबाबा सिद्धनाथ अमरनाथ सेवा मंडल की ओर से आयोजित शिव बारात ओमपुरवा से शरू हुई जो पुलिस चौकी चौराहा, एनटू रोड, हरजेन्दर नगर चौराहे से जेके कॉलोनी होते हुए जाजमऊ स्थित सिद्धनाथ मंदिर में आकर समाप्त हुई। इस सात किलोमीटर के सफर में जगह-जगह बारात का स्वागत किया गया। साथ ही फलाहारी भंडारे का भी आयोजन किया गया। बारात में डमरू बजाते लोग सबसे आगे चल रहे थे। हनुमानजी, राधा-कृष्ण का नृत्य, मां काली, भगवान शंकर समेत अन्य झाकियां बारात में शामिल हुईं। वहीं, शिव तांडव की प्रस्तुति भी दी गयी। बारात के दौरान कै...