कानपुर, मार्च 25 -- कानपुर। चकेरी में तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। हादसे के बाद भागने के प्रयास में ट्रक चालक ने महिला पर पहिया चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। वहीं, घटना से आक्रोशित लोगों ने ट्रक चालक को पकड़कर पीटने के बाद पुलिस के हवाले किया। सुजातगंज नई बस्ती निवासी मो. शकील कपड़े की सिलाई करते हैं। परिवार में 35 वर्षीय पत्नी शबाना, बेटा उजैर व हुसैन हैं। परिजन ने बताया कि ईद के बाद मंगलवार रात को शकील पत्नी शबाना व बेटे हुसैन के साथ श्याम नगर स्थित रेस्टोरेंट जा रहे थे। रास्ते में श्याम नगर चौकी के पास पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने स्कूटी में टक्कर मार दी। स्कूटी अनियंत्रित हो गई और दंपति व बेटा सड़क पर गिर गए। इस दौरान ट्रक चालक ने भागने के प्रयास में महिला पर पहिया चढ़ा दिया, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गई।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.