कानपुर, मार्च 18 -- कानपुर। शहर में अपराधियों के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान में चकेरी पुलिस ने 25 हजार के इनामी दलवीर सिंह को गिरफ्तार किया है। शातिर महाराजपुर में दर्ज गैंगस्टर के मामले में काफी समय से फरार चल रहा था। चकेरी इंस्पेक्टर अजय प्रकाश मिश्रा ने बताया कि औरैया के जैतापुर जरुहौलिया निवासी शातिर दलवीर सिंह काफी समय से फरार चल रहा था। मंगलवार देर शाम औरैया की बुद्ध विकास कॉलोनी में छापेमारी कर शातिर दलवीर को धर दबोचा। आरोपित पर 25 हजार का इनाम था, जबकि उस पर गोवध व पशु क्रूरता निवारण अधिनियम समेत अन्य धाराओं में महाराजपुर व अजीतमल थाने के अलावा अन्य थानों में कुल पांच मुकदमे दर्ज हैं। फिलहाल आरोपित से पूछताछ कर जेल भेज दिया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...