मोतिहारी, दिसम्बर 15 -- मोतिहारी, निसं। चकिया पुलिस ने 10 हजार रुपए के इनामी बदमाश को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार बदमाश शिकारगंज थाना क्षेत्र के शिकारगंज गांव निवासी हस्मुद्दीन है। उसे पूछताछ के बाद सोमवार को न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। इसकी जानकारी चकिया थानाध्यक्ष प्रवीण कुमार पाण्डेय ने दी। उन्होंने कहा कि चकिया थाना क्षेत्र के सुभाष चौक के समीप से बदमाश हस्मुद्दीन बाइक चोरी कर भाग रहा था। उसका पीछा करते हुए गिरफ्तार किया गया। बताया जाता है कि 14 दिसंबर को एसपी स्वर्ण प्रभात ने हस्मुद्दीन पर 10 हजार रुपए इनाम की घोषणा की थी। इसके पूर्व 10 दिसंबर को नगर थाना की पुलिस ने हस्मुद्दीन को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया था। जेल से उसे इलाज के लिए सदर अस्पताल के नशा मुक्ति केंद्र में भर्ती कराया गया था। जहां से वह पुलिस को चकमा देकर भाग निक...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.