चंदौली, मार्च 10 -- चकिया। भाजपा एसटी मोर्चा और आदिवासी समाज के लोगों ने मंगलवार को चकिया नगर के गांधी पार्क तिराहे पर पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री का पुतला फूंका। आरोप लगाया कि बंगाल दौरे पर गई देश की राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के साथ वहां की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी और उनकी प्रशासनिक टीम ने दुर्व्यवहार किया था। मोर्चा काशी क्षेत्र के प्रदेश उपाध्यक्ष रामनाथ खरवार के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं एवं आदिवासी समाज से जुड़े लोगों ने प्रदर्शन किया और आक्रोश व्यक्त किया। रामदुलारे गोंड़, अशोक खरवार, बलवंत, नित्यानंद, राम आसरे और राजेश सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...