मोतिहारी, अप्रैल 7 -- चकिया। चकिया थाना क्षेत्र अंतर्गत गांव गवंद्रा स्थित बाग- ए-रिसालत मदरसा में हुई छापेमारी मामले में पुलिस ने एक अन्य मो. शोएब को भी गिरफ्तार किया है। मामले में कुल चार लोगों की गिरफ्तारी हुई है। सभी पर आर्म्स एक्ट के धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर जेल भेज दिया है। जेल भेजे गये लोगों में मो असगर अली पिता एकबाल अझसारी ,मौलाना गुल मोहम्मद व मौलाना फारूक व मो. शोएब सभी गवंद्रा टोला झांझा निवासी हैं। गौरतलब हो कि बीते रविवार को उक्त मदरसा से पुलिस ने एक पिस्टल व एक कारतूस बरामद किया था। मामले की गंभीरता को देख एसपी स्वर्ण प्रभात ने स्वयं मदरसा का निरीक्षण किया। मौके पर एफएसएल व डाॅग स्क्वायड के दस्ते ने जांच की व मदरसा में लगे सीसीटीवी कैमरा का फुटेज भी खंगाला गया। उल्लेखनीय है कि पूर्व में पीएफआई का सक्रिय सदस्य मो याकुब उ...