चकिया नप : स्थायी समिति के सदस्य चुने गए निर्विरोध
मोतिहारी, मई 27 -- चकिया, एक संवाददाता । प्रखंड कार्यालय के सभागार में बुधवार को एसडीओ शिवानी शुभम की देखरेख में नगर परिषद के सशक्त स्थाई समिति के तीन पदों के लिए निर्विरोध चुनाव संपन्न हुआ। जिसमें वार्ड नौ की पार्षद सह सभापति पवन सर्राफ की पत्नी अंजू कुमारी, वार्ड सात की पार्षद मुन्नी देवी व वार्ड 16 के पार्षद संदीप कुमार गुप्ता निर्विरोध सशक्त स्थाई समिति के सदस्य चुने गए। बता दें कि पूर्व की यह व्यवस्था थी कि स्थाई समिति के तीन सदस्यों को सभापति मनोनीत करते थे। प्रखंड परिसर में तीन सहायक निर्वाची पदाधिकारी बीडीओ रजनीश कुमार, कल्याणपुर बीडीओ चंद्रगुप्त कुमार बैठा व अवर निर्वाचन पदाधिकारी तौसीफ इकबाल अहमद की देखरेख में चुनाव संपन्न हुआ। यह भी पढ़ें- अरेराज: स्थाई समिति के 3 सदस्य चुने गए निर्विरोध निर्विरोध निर्वाचन के बाद सभी नवनिर्वाचि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.