देवरिया, मार्च 7 -- प्रतापपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। क्षेत्र के चकिया कोठी संत नगर में 7 से 16 मार्च तक आयोजित होने वाले सीताराम नाम जप महायज्ञ के शुभारंभ के अवसर पर शुक्रवार को कलश यात्रा निकाली गई। इसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया और कुल 5100 कलश भरे गए। कलश यात्रा यज्ञ स्थल से प्रारंभ होकर राजपुर, सिरसिया पवार और भवानी छापर बाजार होते हुए मोहाल नदी व झरही नदी के तट तक पहुंची, जहां वैदिक मंत्रोच्चार के बीच श्रद्धालुओं ने कलश में जल भरा। यात्रा के दौरान पूरा वातावरण भक्तिमय बना रहा।आयोजकों के अनुसार महायज्ञ के दौरान 7 मार्च से प्रतिदिन शाम 4 बजे से रात 9 बजे तक श्रीराम कथा का आयोजन किया जाएगा। कथा का वाचन प्रेममूर्ति संत प्रेम भूषण जी महाराज के कृपा पात्र राजन जी द्वारा किया जाएगा। महायज्ञ की तैयारी मिथिला धाम सीतामढ़ी स...